झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। जिले में प्रतिभा की कभी भी कोई कमी नहीं रही है। गौरतलब है कि किसी बच्चे को अपने भविष्य को निखारने के लिए सही मार्गदर्शन और शिक्षा का अवसर मिलता हे तो उसे  आत्मनिर्भर औऱ सफल होने से कोई रोक ही नहीं सकता है।

संघवी परिवार के होनहार चयन ने रोशन किया झाबुआ का नाम                 

इसी अनवरत कड़ी में शुभ अवसर और गौरव का पल झाबुआ शहर में सामने आया है। झाबुआ में निवासरत श्वेताम्बर जैन मंदिर के उपाध्यक्ष नरेंद्र संघवी के सुपुत्र चयन संघवी माता सोनल संघवी,  दादाजी स्वर्गीय  चेतन मलजी संघवी और दादी स्वर्गीय धन कुंवर संघवी ने इंदौर के प्रसिद्ध आईआईएम ( भारतीय प्रबन्धन संस्थान इंदौर)के प्रथम वर्ष में अध्ययन रत रहते हुए विशेष चयन वाली उपलब्धि प्राप्त की है। चयन को इस वर्ष की परीक्षा में सीसीपीए 3.55 अंक अर्जित कर एमबीए की कंबाइंड बैच में प्रथम पांच परसेंटेज वाले छात्रों में अपना चयन करवाया है।  

आईआईएम डायरेक्टर ने किया सम्मानित

चयन की इस उपलब्धि पर आईआईएम के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु राय और लेफ़्टिनेंट जनरल हरप्रीत सिंह साही ने अवार्ड सहित प्रमाण पत्र  संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया । उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के स्टाफ एव परिवार जनों ने चयन को तहे दिल से ढेरी बधाई दी ।      

सतत मिल रही ढेरो बधाइयां 

झाबुआ सहित अन्य स्थानों पर निवास कर रहे उनके परिवारजन , रिश्तेदारों व समाजजनो ने होनहार चयन को हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ढ़ेरों आशीर्वाद भी दिया।अध्यक्ष संजय मेहता , रचित कटारिया, जयेश संघवी, तेजप्रकाश कोठारी, अनिल राठौर, मुकेश रूनवाल, नरेन्द्र संघवी, मुकेश लोढ़ा, सचिव रत्नदीप (मोनू) सकलेचा, अंकित छाजेड़, निशान शाह, प्रतीक मोदी, प्रतीक मुथा, अंकित रूनवाल, उल्लास जैन,  हेमेन्द्र संघवी, रिंकू रूनवाल, विरेन्द्र,सकलेचा, रमेश छाजेड़,अंतिम जैन, रमेश बाठिया, राजेश मेहता,अमित मेहता, रवि राठौर,अंकित कटारिया, पंकज दयड़ा,नितीन सकलेचा,अर्पित संघवी, शशांक संघवी सौरभ पोखरना,चिराग लोढ़ा  हार्दिक कोठारी सहित समाज के ही वरिष्ठ पत्रकार संजय जगावत आदि ने चयन के गरिमायुक्त चयन पर ढेरो शुभकानाएं प्रेषित की।