झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने राहूल गांधी के जन्म दिन पर पेयजल हेतु टेंकर वितरण किये
संजय जैन जिला ब्यूरो/राधेश्याम राठौड़
झाबुआ/बोरी:- झाबुआ विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बोरी में लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहूल गांधी के जन्म दिन पर झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल हेतु टेंकर बांटकर कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया साथ ही केक भी कांटा गया।
इस अवसर पर डाॅ.भूरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ राहूल गांधी के जन्म दिन पर झाबुआ क्षेत्र की बोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरी सेमलपाटी, चुलिया कदवाल, बुडकुई चैटीयाबरडी, सुडी बडी,कुण्डलवासा भूरछवेडी, बयडा में पेयजल टेंकर वितरण किये साथ ही कार्यकर्ताओ को बधाई देकर सम्बोधित करते हुए कहा कि राहूल गांधी जी ने कहा कि ना भय,ना झुठ न कपट, ना सत्ता का लालच न कुर्सी की फ्रिक है केवल गरीब, जरूरत मंद की सहायता ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद कांतिलाल भूरिया ने भी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तथा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के निवासीयों को बताया कि पूर्व में भी अनेक विकास कार्य किये है आगामी समय में भी जिस पंचायत में जो कार्य की आवश्यकता होगी वह कार्य प्राथमिकता से किया जावेगा साथ ही आगामी समय में विघुतिकरण का कार्य एवं अन्य विकास कार्य किये जावेगें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में स्वागत भाषण ब्लाक अध्यक्ष गुलसिंह अमलियार,द्वारा दिया गया तथा क्षेत्र की समस्या एवं सुझाव प्रस्तुत किये गये इस अवसर पर बोरी के पूर्व सरपंच एवं विधायकप्रतिनिधि बंशी बारिया ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच व युवक कांग्रेस के रेलसिंह, दिवान हरिश अजनार, हेमेन्त चुलिया, राजू भूरिया, मदन चैकीदार रागुसिंह , इरफान , नरू बघेल भेरूभाई, पाय पारूभाई राजू भूरिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन लालचन्द्र गांधी ने किया ।

