उज्जैन जिले में लव जिहाद की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय! - आखिर में यह हो क्या रहा है?
महाकाल दर्शन आयी युवती से मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़-शहर में बढ़ रहा आक्रोश
उज्जैन पुलिस ऐसे आरोपियों पर सख्ती से कर रही कार्यवाही
झाबुआ/उज्जैन। संजय जैन-सह संपादक। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की धार्मिक नगरी उज्जैन, जो अपने पवित्र तीर्थ क्षेत्र के रूप में प्रख्यात 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकाल मंदिर के रूप में जाना पहचाना जाता है। 84 महादेव,भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनी आश्रम,प्रसिद्ध चक्रतीर्थ मुक्ति धाम , चारों ओर सेकडो मंदिर शनि देव नवग्रह मंदिर और कई प्राचीन जैन तीर्थ उज्जैन की प्रसिद्धि में गिने जाते है। साथ ही उज्जैन के कायथा में शून्य की उत्पति करने वाली कर्क रेखा का यहाँ से गुजरने पर भी इस क्षेत्र का महत्व विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। यहां देश विदेश से हजारों श्रद्धालु,फिल्म ओर क्रिकेट की हस्तियां दर्शन करने आते है।
उज्जैन जिले में लगतार तीसरा लव जिहाद का मामला
उज्जैन जिले में लव जिहाद का फैलता जाल अब धीरे धीरे उजागर होने लग गया है। जिसके चलते पूरे जिले में लव जिहाद को लेकर आक्रोश भी बढ़ रहा है। इन दिनों भोपाल,उज्जैन जिले में दो,इंदौर और झाबुआ में हुए लव जिहाद के मामलों के बाद अब एक और ताजा मामला उज्जैन का यह मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव की एक युवती महाकाल दर्शन करने आई उस युवती से मुस्लिम युवक जिसका पूर्व से परिचय था ने छेड़छाड़ की है।
दिनों दिन लव जिहाद के बढ़ रहे मामले
उज्जैन में अभी हाल ही में दिनों दिन लव जिहाद के बढ़ते मामले, वह भी खास कर संगठित गिरोह बनाकर भोलीभाली नाबालिग बालिकाओ को अपने जाल में फंसाकर और वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करते हुए उनका शारीरिक शोषण करने के दो बड़ी घटनाएं जिले में हाल ही में सामने आने से हिंदू समाज काफी आक्रोशित था उसमें पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की ओर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया है और फरार की तलाश हो रही है । अब यह एक ताजा घटना घटित हुई, जब बाबा महाकाल के दर्शन करने आई एक युवती के साथ एक मुस्लिम युवक द्वारा सुनसान जगह पर छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है। शनिवार की देर रात महाकाल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे शहर को चौंका दिया है। महाकाल दर्शन के लिए आयी एक युवती ने एक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की है।
भरोसे का फायदा उठाकर और दुष्कर्म करने का किया प्रयास
जो जानकारी मिली उस अनुसार छेड़छाड़ से आहत हुई युवती ने चिन्तामण थाना पुलिस को अपनी शिकायत करते हुए बताया कि वह 23 मई को अकेले बाबा महाकाल के दर्शन हेतु ट्रेन से उज्जैन आई थी। उसने मंदिर के पास बेगमबाग में एक होटल में कमरा लिया था। युवती का कहना था कि वह पिछले साल नवंबर 24 में भी अपने परिवार के साथ उज्जैन आई थी। तब उसने उज्जैन के जैथल निवासी ड्राइवर शाहरुख पिता सादिक खान से मैजिक गाड़ी बुक की थी और तभी से शाहरुख का मोबाइल नंबर उसके पास था। इस बार, जब उसे आसपास के अन्य मंदिरों के दर्शन करने थे, तो उसने शाहरुख को फोन किया था शाहरुख ने बताया कि उसके पास फिलहाल मैजिक गाड़ी नहीं है, लेकिन वह मोटरसाइकिल से उसे मंदिरों का दर्शन करा सकता है। युवती ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन शाहरुख के बार-बार कहने पर वह मोटरसाइकिल से मंदिर दर्शन करने जाने के लिए तैयार हो गई। रात करीब 8 बजे, शाहरुख युवती को मोटरसाइकिल से लेने आया और उसे पहले हरसिद्धि मंदिर ले गया,फिर चिन्तामण गणेश मंदिर ले गया। दर्शन करने के बाद, युवती ने शाहरुख से वापस महाकाल मंदिर छोड़ने के लिए कहा। युवती ने बताया कि चिन्तामण मंदिर से आते समय, शाहरुख सुनसान चिंतामन ब्रिज के पास मोटरसाइकिल को रोक दी,वहां उसने युवती का हाथ बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
जब युवती ने किया विरोध तब स्थानीय लोगों ने की मदद
शाहरुख ने छेड़छाड़ शुरू की तो डरकर युवती ने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिस पर शाहरुख ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर युवती की मदद के लिए पहुंच गए ।शाहरुख लोगो को देखकर भागने की हड़बड़ाहट में बाइक समेत एक गड्ढे में गिर गया और लोगों ने उसको दबोच लिया।
हिंदूवादी संगठनों का हस्तक्षेप
प्राप्त जानकारी नुसार स्थानीय लोगों ने इसकी सूचन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता अर्जुन सिंह भदौरिया को दी फिर पीड़िता को चिन्तामण थाने लेकर पहुंचे, जहां पीड़ित ने शाहरुख की के खिलाफ छेड़छाड़ ओर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस घटना ने हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद हमलों के खिलाफ पूरी तरह से लामबंद हो गए है।
आरोपी शाहरुख हिरासत में-मोबाइल जब्त,आगे की पूछताछ जारी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि शाहरुख ने व्हाट्सएप पर खुद को कुंवारा बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि शाहरुख पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। शाहरुख, सोनू के फर्जी नाम से लड़कियों से बात कर उन्हें गुमराह कर अपने जाल में फ़साता था। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि शाहरुख के मोबाइल फोन में 100 से अधिक हिंदू लड़कियों की व्हाट्सएप चैट के सबूत मिले हैं,जो उसके संभावित प्रेम जाल के बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रही हैं।
पुलिस ने तत्काल की कार्यवाही,अब जांच जारी आगे होगी कार्यवाही
चिंतामन थाना प्रभारी का कहना है कि शाहरुख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) ओर 506 (अपराधिक धमकी)के तहत तत्काल शिकायत ओर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शाहरुख के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि उसकी चैटिंग और अन्य गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा सके। पुलिस ने युवती के परिवार को सूचित कर दिया है उनके आने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा।

