पहलगाम हमले के बाद अब लगातार लव जिहाद हमले तो नही हो गए है शुरू? मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के गृह जिले में ही लगातार हो गए दो मामले दर्ज
1-उज्जैन में संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा था लव जिहाद
2-इंदौर में शूटिंग की आड़ मैं बच्चियों से कर रहा था दरिंदगी
3-नागदा में संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा था लव जिहाद- पुलिस ने निकाला जुलूस
4-अब कल झाबुआ में तो लव जिहाद की हद ही हो गयी-कानून का रक्षक ही बन गया भक्षक
मामला 1-उज्जैन
झाबुआ/इंदौर।संजय जैन- सह संपादक। भोपाल का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि उसके बाद उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र के गांव बिछड़ौद में लव जिहाद का एक मामला संगठित गिरोह द्वारा भोली भाली ग्रामीण क्षेत्रों की नाबालिग लड़कियों को अपने सोची समझी साजिश के तहत जाल में फंसाकर ,ब्लैक मेलिंग कर और शारीरिक शोषण करने का विगत दिनों सामने आया था।
कही से फंडिग तो,इस कार्य के लिए नही मिल रहा है ?
प्रदेश में अब लव जैहाद के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे,जिसमें नाम बदलकर और धर्म छिपाकर भोली भाली लड़कियों/महिलाओ का ब्रेन वास कर फसाया जा रहा है। हमारा मानना है ऐसे लोगो की जांच की जानी चाहिए कि इनको कही से फंडिग तो इस कार्य के लिए नही मिल रही है...? यह लोग एक शानो शौकत की लक्जरी लाइफ स्टाइल में रहने का दिखावा करके नाबालिग हिन्दू लड़कियों को अपना शिकार बनाते है। इनका टारगेट सिर्फ हिन्दू समाज की 18 वर्ष से कम उम्र की नाबालिग लड़कियां ओर शादी शुदा महिलाए ही रहती है।
11 लोगों को आरोपी बनाया गया
ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के मकान तोड़ने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इस मामले को देखते हुए शहर की पुलिस लगातार सक्रिय थी, जिसका नतीजा रहा कि बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।उक्त मामले ग्रामीण लोग प्रशासन के आश्वासन से सहमत नहीं हुए वे केवल आरोपियों के मकान को जमीदोज करने की मांग पर अड़े हुए है ।इसके लिए ग्राम बिछड़ोद में हिंदू संगठन का एक सम्मेलन भी आयोजित किया गया था।
मामला 2 इंदौर
इंदौर के अन्नपूर्णा थानां क्षेत्र में शूटिंग अकादमी में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।शूटिंग ट्रेनिंग देने वाला मोहसिन खान ने राइफल शूटिंग सीखने आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।
फ़ोन की जांच में निकली लगभग 150 से अधिक पीड़िता
8 नवम्बर 2023 को छात्रा जब रोज की तरह प्रेक्टिस के लिए पहुँची, तभी कोच मोहसिन खान ने उसे रायफल पकड़ने का बहाना बनाकर बेड टच किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसे धक्का दिया साथ ही आरोपी ने धमकी दी अगर तुझे एकेडमी में रहना है,तो जैसा मैं कहूँ, वैसा करना होगा, वरना तेरा करियर खत्म कर दूँगा।आरोपी के फोन की जांच की गयी तो उसमें करीब 150 से भी अधिक हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फसा कर रखा था। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला-3 नागदा
इंदौर और उज्जैन जिले के बिछड़ोद के बाद अब एक ओर मामला उज्जैन जिले के ही बिरलाग्राम नागदा शहर का पुलिस की सतर्कता से लव जिहाद का पकड़ में आया है। इस मामले में नागदा मंडी पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह युवकों को तत्काल में दबोच लिया है। यह सभी संगठित गिरोह अपने जाल में फंसाई सभी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमजाल में उलझाकर ब्लैकमेलिंग का खेल कर रहे थे। नाबालिग और युवतियों की काउंसलिंग के बाद 7 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।यह खेल लगभग बीते दो सालों से चल रहा था।
नागदा पुलिस ने निकाला जुलूस निकाला
नागदा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का एक नाबालिग आरोपी को छोडक़र नगर में जुलूस निकाला। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने गश्त टीम व जांच करने वाली टीम के सभी सदस्यों को दस-दस हजार रुपए इनाम में देने की घोषणा की है।
मामला-4 झाबुआ/खंडवा
विभाग के कर्मचारी ने नाम छिपाकर लव जिहाद को दिया अंजाम
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार झाबुआ कोतवाली थाने पर पदस्थ आरक्षक मुबारीक शेख पर खंडवा की रहने वाली महिला उम्र 27 साल की ने लव जिहाद का आरोप लगाया है,जिसकी जीरो पर एफआइआर भी दर्ज कर ली गयी है और खंडवा भेजी गई है क्योंकि महिला खंडवा की है।
ऐसे किया गुमराह
2020 में खंडवा पुलिस लाइन में रहते हुए मुबारिक शेख ने महिला से अनिल सोलंकी बनकर कोर्ट मैरिज की थी। उक्त महिला को बाद में पता चला की आरक्षक पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। वर्तमान में मुबारीक शेख झाबुआ कोतवाली थाने पर पदस्थ है। महिला द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद झाबुआ में पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर लिया है और एफ आई आर खंडवा भेजी,लेकिन महिला का कहना है कि मेरी शिकायत की कई बात पुलिस द्वारा एफआइआर में नहीं लिखी गई है। महिला ने गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है।अब इसका खुलासा तो पुलिस जांच में ही होगा । ताजा जानकारी नुसार झाबुआ पुलिस अधिक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
आरक्षक को निलंबित कर दिया
पुलिस अधिक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही थाना कोतवाली जिला खंडवा द्वारा की जाएगी।
आरसी भास्करे- थाना प्रभारी, झाबुआ

