झाबुआ।संजय जैन-सह संपादक। कल जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ झाबुआ के व्यवस्थापक (अध्यक्ष) का शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। कुल 771 ने अपने मतों का उपयोग किया। चुनाव संजय मेहता और भरत बाबेल प्रत्याशी मैदान में थे। सर्वसम्मति से कूल असर्मथ 24 मतदाताओं का वोट उनके घर जाकर डलवाया गया। कुल 771 वोट में से संजय मेहता को 445 और भरत बाबेल को 326 मत प्राप्त हुए,  और 2 मत निरस्त हुए।इस तरह से संजय मेहता ने 119 मतों से आज तक के इतिहास की प्रचंड जीत अपने नाम दर्ज करा ली।

5 माह पूर्व होना था चुनाव-प्रोसिडिंग रजिस्टर को ही कर दिया था गायब

आपको बता दे कि पुराने अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग 5 माह पूर्व समाप्त हो गया था। समाज जन की पूर्व अध्यक्ष ने बैठक रखी थी। जिसमे चार लोगों ने अध्यक्ष बनने हेतु अपना नाम प्रस्तावित किया था। चुनाव टालने हेतु उपरोक्त चार में से किसी 1 को अध्यक्ष बनाने पर सर्व सन्मति बनाने के लिये भरसक प्रयास किया गया, लेकिन अंत मे चर्चा का कोई भी परिणाम नही आया था। बैठक में बड़ी गहमा गहमी के बाद बैठक बर्खाश्त कर दी गयी थी,स्थिति यह तक बनी थी कि उक्त बैठक के प्रोसिडिंग रजिस्टर में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगो के हस्ताक्षर करवाने के बाद चोरी से गायब ही कर दिया गया था। ऐसा अक्षम्य कृत्य जो की धर्म स्थली पर किया गया था वह कृत्य समाज मे बेहद निंदनीय भी रहा। इस अक्षम्य कृत्य पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि प्रोसिडिंग रजिस्टर कौन ले गया..? इस बारे में मुझे कोई भी जानकारी नही हैं। ऐसा अक्षम्य कृत्य ठीक नही है,खैर, यह जो पब्लिक है कि सब जानती ही है।

सुश्रावक संजय मेहता की हुई एतिहासिक 119 मतों से शानदार जीत

आखिरकार विगत इतने विगत कई माह से चुनाव को टालने की जो रणनीति और कोशिश की जा रही थी,उसका कल मतदान होने से समापन हो ही गया और आखिरकार सभी की प्लानिंग धरी की धरी रह गयी। संजय मेहता को कुल 445 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी भरत बाबेल को 326 मत प्राप्त हुए। इस तरह से संजय मेहता की 119 मतों से प्रचंड से जीत हुई।

धर्म के झंडे को और भी सुशोभित कर दिया

इस प्रचंड जीत पर समाजजनों की हमने प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे चर्चा की तो अधिकतर लोगों का कहना था कि जो व्यक्ति अपने जीवन मे सिर्फ जिनेश्वर भगवान की आज्ञा का ही पालन कर रहे, जिसे पूरा झाबुआ संघ सतत देखता भी आ रहा है।ऐसे सुश्रावक को समाजजन ने जिताकर धर्म की धजा को और भी सुशोभित कर दिया है। कुछ लोगो ने कहा कि यह तो साफ तोर से धर्म की ही जीत है। दादा आदेश्वर को जिस योग्य व्यक्ति को इस पद पर बैठना था,उसे आखिरकार बैठा ही दिया।

सभी का आभार व्यक्त किया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्रावक संजय मेहता ने सभी समाजजनों, चुनाव संचालोको,पुलिस प्रशासन और मीडिया का दिल से आभार व्यक्त किया है। मै अपने पद की गरिमा बनाकर रखूंगा और धर्म की धजा को सतत आगे बढ़ाऊंगा। मैं जल्द ही आगे के कार्यो की रूपरेखा हेतु एक संयमित और सीमित कार्यकारणी का गठन करूंगा। सभी को मेरा सदर जय जिनेन्द्र।