6 दिवसीय ग्रीष्मकालीन आवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन हुआ प्रारंभ, लगभग 450 से अधिक शिविरार्थी करेंगे ज्ञानार्जन
झाबुआ/थांदला। संजय जैन-सह संपादक। जिन शासन गौरव पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. "अणु" के कृपा पात्र शिष्य बुद्धपुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के निर्देशन में उनके आज्ञानुवर्ती संत-सतियों के सानिध्य में पूज्य श्री धमर्दास गण परिषद, युवा संगठन व मेघनगर श्रीसंघ के संयुक्त तत्वाधान में 6 दिवसीय आवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन कल से शुरू हो गया है। शिविर में थांदला श्री महावीर जैन पाठशाला के 30 बच्चों सहित आसपास के श्रीसंघों के करीब 450 बच्चों का पंजीयन हुआ है। शिविर में 10 वर्ष से अधिक उम्र का निर्धारण किया गया है,वही सभी शिविरार्थियों को माधवाचार्य कक्षा अनुसार ज्ञान, प्रतिक्रमण, जन -जैन - जैनत्व की प्रतिज्ञा, व्यवहारिकता, प्रमाणिकता, नैतिकता, धार्मिकता के साथ तात्विक ज्ञान भी सिखाया जाएगा। शिविर में नित्य धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन व लाभार्थियों द्वारा प्रभावना भी प्रदान की जाएगी।
होगा 10 मई को शिविर का समापन
10 मई को शिविर का समापन होगा,जिसमें धर्मदास गण परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। उक्त शिविर में थांदला श्री महावीर जैन पाठशाला संचालिका अनुपमा श्रीश्रीमाल, साधना रुनवाल, पीनल शाहजी, भावना शाहजी व कुमारी प्रिया व्होरा भी सहयोगी के रूप में कार्य करेगी।

