पूज्यश्री धर्मदास गण परिषद,थांदला श्रीसंघ व लाभार्थी परिवार ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया,तीन दिन में आये 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु
झाबुआ/थांदला। संजय जैन-सह संपादक। जय पूज्य धर्मदास पूज्य गुरुदेव सौभाग्य - सूर्य - उमेशाचार्य व वर्तमान प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. आदि ठाणा - 26 व पूज्या श्री मधुबालाजी, पूज्या श्री धैर्यप्रभाजी, पूज्या श्री संयमप्रभाजी, पूज्या श्री पुण्यशीलाजी व पूज्य श्री निखिलशीलाजी आदि ठाणा - 34 के परम सानिध्य में पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद व थांदला श्रीसंघ द्वारा आयोजित अक्षय तृतीया दीक्षा व पारणा महोत्सव के अदभुत, अविश्वनीय व अकल्पनीय सफलता जिसमें मध्यप्रदेश सहित अनेक राज्यों से करीब 330 वर्षीतप आराधकों व हजारों की संख्या में पधारें गुरू भक्तों का आत्मीय सत्कार व उनकी सेवा भक्ति तथा संयम - तप अनुमोदना का लाभ श्रीसंघ के माध्यम से स्व. शांताबाई सुरेन्द्रकुमार तलेरा परिवार ने लिया था। जिसकी व्यवस्था में थांदला सकल जैन श्रीसंघ के साथ हिन्दू सामाजिक संगठन, सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के साथ नगर के अन्य जेनेत्तर बंधुओं व नगरीय प्रशासन का आत्मीय सहयोग मिला। इस हेतु थांदला श्रीसंघ ने एक समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सभी हिन्दू संगठनों व नगरीय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया
पूज्य श्री धमर्दास गण परिषद व श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली, गण के महासचिव शैलेश पीपाड़ा (रतलाम) व संघ सचिव प्रदीप गादिया, लाभार्थी परिवार के राकेश तलेरा ने बताया कि उनके आत्मीय निमंत्रण पर आने वालें करीब 200 श्रीसंघों के हजारों गुरुभक्तों ने उन्हें सेवा का सुअवसर प्रदान किया था जिनकी सेवा भक्ति स्थानीय संस्थाओं व प्रशासन के बिना अधूरी रहती,लेकिन सबने अपनी जिम्मेदारी समझी व सबने अपनी शक्ति सामर्थ्य अनुसार कार्य सम्पादित किये इस हेतु सभी हिन्दू संगठनों व नगरीय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सभी के प्रति बेहद आभार प्रकट किया
संघ प्रवक्ता पवन नाहर ने बताया कि आयोजन में गणनायक प्रवर्तक देव ने थांदला के दो मुमुक्षु आत्माओं को 60 से अधिक संत - सतियाजी म.सा. एवं हजारों गुरु भक्तों की उपस्तिथि मे दीक्षा प्रदान की। जिनमें मुमुक्षु श्री ललित भाई अब पूज्य श्री ललितमुनिजी म.सा. एवं मुमुक्षु श्री नव्या बहन अब महासती पूज्या श्री यशश्वी जी म. सा. के नाम से जाने जाएंगे जो क्रमशः पूज्य श्री अतिशयमुनिजी म. सा. व शासन प्रभाविका महासती पूज्या श्री संयमप्रभाजी म. सा. के शिष्य माने जायेंगें। धर्मदास गण में यह प्रथम अवसर है जब थांदला के 72 वर्षीतप आराधकों के साथ अन्य स्थानों के 330 से अधिक वर्षीतप आराधकों के पारणें एक साथ साआंनद संपन्न हुए, जिसमें सैलाना निवासी तपस्वी अभय मोगरा के तेले -तेले की तपस्या से वर्षीतप पारणा हुआ। आगे की जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, सचिव संदीप शाहजी, प्रवक्ता समकित तलेरा, पवन नाहर ने बताया कि श्री धर्मदास गण परिषद के माध्यम से प्रथम बार संत- सतियों के वीर परिवार का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था। जिसमें 80 से अधिक वीर परिवारों के सम्मान का लाभ दीक्षार्थी श्री ललितजी भंसाली के संयम अनुमोदनार्थ रत्नकुक्षी मातुश्री श्रीमती ताराबहन सुन्दरलाल जी भंसाली परिवार द्वारा लिया गया। दीक्षार्थी अभिनन्दन समारोह, संयम चाक, वर्षीदान यात्रा, विदाई समारोह, चौवीसी आदि अन्य आयोजनों में ऐतिहासिक उपस्थिति रही। दीक्षा एवं अक्षय तृतीया वर्षीतप पारणा महोत्सव आयोजन के मुख्य लाभार्थी स्व. शांता सुरेंद्र तलेरा (नाकु सेठ)परिवार थे। इस हेतु कड़े परिश्रम के लिए राकेश तलेरा, प्रफुल्ल तलेरा का भी संघ ने बहुमान किया। सकल आयोजन को सफल बनाने मे गण की समस्त संस्थाओं के साथ निकट के अन्य श्री संघों, नवयुवक मण्डल, धर्मलता महिला मण्डल, अणु बालिका मण्डल के सदस्यों ने आवास व्यवस्था, धर्मसभा, पारणा स्थल, भोजनशाला आदि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग दिया उनके प्रति भी संघ ने हदय से आभार व्यक्त किया है। वही आयोजन में सेवा भारती व स्थानीय नगर परिषद के सदस्यों ने मुख्य रुप से यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, आवास स्थल आदि में व्यवस्थित रूप से सहयोग किया था जिससे किसी को कोई परेशानी नही हुई। आयोजन स्थल अणु पब्लिक स्कूल पर पर पूज्य श्री नंदाचार्य साहित्य समिति द्वारा पुस्तकों का स्टाल, अणु मित्र मंडल इंदौर द्वारा मोबाइल काउंटर एवं शुद्ध राख का काउंटर लगाकर अनुमोदनीय सहयोग प्रदान किया। वही पर्याप्त कवरेज कर जिन शासन की प्रभावना के लिए पत्रकारगणों का भी सहयोग मिला,इसके लिए श्री संघ ने समस्त संस्था संचालकों व सहयोगी संस्थाओं के प्रति भी हदय से आभार व्यक्त किया है।

