बचाव और सुरक्षा के उपाय

झाबुआ/इंदौर। संजय जैन-स्टेट हेड। आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करना एक सामान्य बात मानते हैं। वहीं,महिलाओं के लिए यह एक गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करने से कई तरह के अपराध हो सकते हैं,जैसे कि शोषण,उत्पीडऩ, मानसिक तनाव, और यहां तक कि शारीरिक खतरे का सामना भी करना पड़ सकता है। महिलाओं के खिलाफ  सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली हिंसा की घटनाएं पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं।

अकाउंट सेटिंग्स को पर्सनल और सुरक्षित रखें

सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता को बनाए रखना बेहद जरूरी है। सभी सोशल मीडिया पर अपनी अकाउंट सेटिंग्स को पर्सनल और सुरक्षित रखें। फेसबुक, इंस्टाग्राम,ट्विटर आदि पर प्रोफाइल को प्राइवेट रखें,ताकि अनजान लोग आपकी तस्वीरें और जानकारी न देख सकें। इसके अलावा, तस्वीरें और पोस्ट सिर्फ उन लोगों के साथ साझा करें जिन पर आप भरोसा करती हैं।

बचाव और सुरक्षा के ये उपाय

व्यक्तिगत जानकारी न साझा करें

सोशल मीडिया पर अजनबियों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर,एड्रेस या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करने से बचें। कोई भी अनजान व्यक्ति यदि आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगता है,तो उसे नजरअंदाज करें।

दोस्तों और परिवार से सुरक्षित तरीके से संपर्क रखें

अपने परिवार और दोस्तों को अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों के बारे में बताएं और उनसे सलाह लें। वे आपको सुरक्षित तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग करने के बारे में मार्गदर्शन कर सकते हैं।

ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ  कार्रवाई करें

अगर कोई आपको सोशल मीडिया पर उत्पीड़ित करता है,तो तुरंत रिपोर्ट करें। सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म में रिपोर्ट करने का विकल्प होता है,जहां आप असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ  शिकायत कर सकते हैं। पुलिस भी ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट को गंभीरता से लेती है।

संवेदनशील तस्वीरें न पोस्ट करें

कोई भी तस्वीर जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर करती हो,जैसे कि आपके घर के पते,यात्रा की जानकारी या आपकी अन्य संवेदनशील जानकारी,उसे सार्वजनिक रूप से पोस्ट करने से बचें। ऐसे फोटो जो आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकते हैं,उन्हें पोस्ट करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।

सुरक्षा एप का उपयोग करें

कुछ मोबाइल एप और सुरक्षा प्रणालियां होती हैं,जो सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। इन एप के माध्यम से आप अपनी लोकेशन शेयर कर सकती हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद ले सकती हैं।

कुछ अहम उपायों की आवश्यकता

\कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को ब्लैकमेल करने का काम करते हैं,और कई मामलों में महिलाओं को उनके निजी जीवन के बारे में अत्यधिक जानकारी हासिल करने के बाद उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। सोशल मीडिया पर महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अहम उपायों की आवश्यकता है, जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।

प्रेमलाल कुर्वे-अडिशनल एसपी,झाबुआ