गंदा धंधा- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का कारोबार,मिनट से तय होते हैं रेट -खुलेआम चल रहा यह गंदा धंधा पुलिस,प्रशासन की नजर में भी
मालिश-मसाज होती है या जिस्म फरोशी-सेक्स रैकेट के अड्डे बने स्पा सेंटर कहीं सेटिंग तो कहीं प्रभावशाली लोगों के दखल के कारण कार्रवाई नहीं
उज्जैन। धवन महेश्वरी-प्रमुख संपादक। देश और प्रदेश के कई बड़े शहरों में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है,मसाज की कई दुकानें साज सज्जा के साथ तैयार है। बस्तियों में चलने वाला देह व्यापार अब स्पा सेंटर में तब्दील हो गया है। यहां पर उत्तर भारत सहित महानगरों की युवतियों से लोगों को बॉडी मसाज के साथ अन्य प्रतिबंधित सेवाएं मोटी रकम लेकर उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। विदेशी ओर देशी हुस्न की शहजादियो को किराए पर बुलाकर मसाज की आड़ में वह सब कुछ किया जा रहा है,जो मुंबई इत्यादि शहरों में संचालित जिस्म फरोशी के अड्डे की तरह मुंह मांगी रकम देकर किया जाता है। खास कर युवा वर्ग स्पा सेंटरों की ओर आकर्षित हो रहा है। ऐसे कई स्पा सेंटरों पर भोपाल और उसके बाद ग्वालियर में पुलिस की दबिश में जिस्मफरोशी का व्यापार और आपत्तिजनक सामग्रियां भी पाई गई थी। ऐसे बदनाम हो चुके स्पा सेंटर के कारण ईमानदारी से अपना स्पा सेंटर चलाने वाले भी पूरी तरह से बदनाम हो गए है।
जिस्म की प्यास बुझाने का अड्डा मानते
आज देश में स्पा सेंटर को लोग जिस्म की प्यास बुझाने का अड्डा मानते है,वही कुछ लोग इसको घृणा की दृष्टि से भी देखते है। सेंटरों पर जरा सी भी अवांछनीय गतिविधि को देख लिया जाता है तो शिकायत के साथ घोर विरोध शुरू हो जाता है। ज्ञात हो कि स्पा सेंटर के मालिक का खुद का असली मकसद मसाज नही देखा गया है,वरन उसका लक्ष्य तो जिस्म फरोशी का अड्डा है, जिसमे उसे लाखो की आमदनी होती हैं। स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों अगर एक्स्ट्रा सर्विस देने तैयार हो जाएं तो संचालक को कोई परेशानी नहीं है।
एफआईआर दर्ज की गई
भोपाल में पिछले दिनों 20 से अधिक स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें कई में सेक्स रैकेट संचालित हो रहे थे। कई महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में भी मिले थे। कार्यवाही के बाद गोविंद नगर थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद क्रमश: एमपी नगर थाने में एक ,अयोध्या नगर थाने में एक और मिसरोद थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में भोपाल के तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित इसलिए किया था कि वे संचालित स्पा और पंचकर्म सेंटरों को अपना संरक्षण दे रहे थे,इसकी अभी जांच की जा रही है। आपको बता दे कि स्पा सेंटर और पंचकर्म सेंटरों पर कार्य करने वालो का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था। अत: स्पा सेंटर और पंचकर्म सेंटरों के मालिकों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
हो रहा था,मसाज की आड़ में देह व्यापार
अभी हाल में ही भोपाल में संचालित स्पा सेंटर सेक्स रैकेट की चर्चा जोरों पर थी और गत 13 जनवरी 2025 को ग्वालियर के रिहायशी इलाके सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में देह व्यापार का अड्डा पुलिस की पकड़ में आया था। यहा*द हीलिंग हैंड्स मसाज थैरेपी* के नाम से संचालित स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। इस स्पा सेंटर बनाम देह व्यापार के अड्डे पर बंगाल,दिल्ली,उत्तरप्रदेश और ग्वालियर की 6 लडकिया और दो ग्राहक को भी पुलिस ने धर दबोचा था। गौरतलब है कि स्पा सेंटर के अंदर अलग-अलग केबिन बनाए गए थे,जहां पर मसाज की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक ओर मैनेजर को भी पकड़ लिया और पकड़ीं गयी लड़कियों को महिला थाने भेज कर उन पर एफआई आर दर्ज की गई ।
कुल 12 केबिन मिले
ग्वालियर के स्पा सेंटर में कुल 12 केबिन मिले थे। केबिन में खोटा काम हो रहा था। पुलिस के छापे के दौरान कॉलगर्ल और ग्राहक भागने लगे,जिनको पुलिस ने पकड़ लिया । छापे में पकड़ी गयी कॉलगर्लस में एक उत्तरप्रदेश,आगरा और मथुरा की दो कॉलगर्ल पकड़ी गई, सेंटर पर पूर्णत: देह व्यापार ही होता था। ग्राहक से 1500 रुपए लिए जाते थे,जिसमे से एक हजार कॉलगर्ल को और 500 रुपये मेनेजर व संचालक कमीशन के बतौर लेते थे। इस तरह से पूरे प्रदेश में अनगिनत स्पा सेंटर संचालित हो रहे है,जिसमे अधिकतर में देह व्यापार हो रहा है। इन्ही बुरे सेंटरों के साथ अच्छे सेंटर भी अब बदनाम हो रहे है।
स्पा सेंटरों को तत्काल बंद करवाए
प्रदेश सरकार प्रदेश में संचालित ऐसे स्पा सेंटरों को तत्काल बंद करवाए नहीं तो स्मैक और शराब की लत की तरह ये स्पा सेंटर जिस्म की प्यास बुझाने ओर देह व्यापार करने वाले युवाओं को घर बार जमीन जायदाद बेचने को मजबूर कर भीख मांगने पर मजबूर कर देंगे। जिससे कई परिवार तबाह और बर्बाद हो भी सकते है, ऐसा हमारा मानना है।
सभी सेंटर्स के लगभग एक से जवाब
* ग्राहक-सेंटर पर क्या-क्या फैसिलिटी हैं...?
* कर्मचारी -टोटल बॉडी मसाज के साथ अन्य मसाज भी हैं।
* ग्राहक-चार्ज कितना लगेगा।
* कर्मचारी -1200 और 1500 से शुरुआत ।
* ग्राहक-मसाज के अलावा एक्स्ट्रा सुविधा है क्या ...?
* कर्मचारी-सेंटर आकर बात करे और कॉल गर्ल को कोऑपरेटिव बताया।

